स्पेशल नीड बच्चों की सुरक्षा और उनकी जरूरतों को समझने के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने संबोधित किया है.

स्पेशल नीड बच्चों की सुरक्षा पर आयोजित हुई कार्यशाला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नरेट ने बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके अधिकारों के इंम्प्लिमेंटेशन के लिए एक बड़ी पहल की है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन आपराजेय के तहत 12 जून को पुलिस आयुक्त कार्यालय के ऑडिटोरियम में एक विशेष ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया है.
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया संबोधित
पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते समय लक्ष्मी सिंह ने स्पेशल नीड बच्चों के लिए संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अपराजेय का मकसद उन बच्चों की सुरक्षा के लिए मजबूत व्यवस्था तैयार करना है, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत ही उनकी मदद की जा सके. पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति केंद्रों की मदद से उन परिवारों की पहचान की जाए, जिन जगहों पर स्पेशल नीड बच्चे रहते हैं.

केयर टेकर का करना होगा सत्यापन
लक्ष्मी सिंह के मुताबिक उन परिवारों की पहचान करके पुलिस और परिवार के बीच नियमित रूप से संपर्क बनाया जाएगा, जिससे किसी भी समस्या और स्थिति में उनकी तुरंत ही मदद की जा सके. इस दौरान इस बात पर भी जोर दिया गया कि जो परिवार बच्चों की देखभाल करने के लिए केयर टेकर को रखते हैं, उनका सत्यापन सिर्फ डॉक्यूमेंट्स से नहीं, बल्कि उनके व्यवहार और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता को देखकर भी किया जाए. जिससे बच्चों की सुरक्षा की जा सके.
पुलिसकर्मियों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग
आपको बता दें कि अब स्पेशल नीड बच्चों की जरूरतों को अच्छे से समझने के लिए पुलिसकर्मियों के एक विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी. साथ ही उन परिवारों और बच्चों का डेटाबेस भी तैयार किया जाएगा, जिससे उन्हें जरूरत पड़ने पर मदद पहुंचाने में आसानी हो पाए. इस दौरान एमिटी यूनिवर्सिटी से कई प्रोफेसर और विशेषज्ञ मौजूद रहे हैं. उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पेशल नीड बच्चों के व्यवहार और उनकी जरूरतों और सुरक्षआ से जुड़े पहलुओं पर जानकारी दी है.

कई अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि स्पेशल नीड बच्चों के साथ में संवेदनशील और समझदारी भरा व्यवहार करना बेहद जरूरी हो जाता है. इस कार्यशाला के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र और पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनीति समेत कई अधिकारी मौजूद रहे हैं. इस कार्यक्रम को पुलिस कमिश्नरेट लक्ष्मी सिंह ने संबोधित किया है.
यह भी पढे़ं- ‘देश बचाने के लिए कांग्रेस के साथ आना होगा…’, नाना पटोले का बड़ा बयान; बोले- यह जरूरी है
