महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि देश को बचाने के लिए सभी पार्टियों को कांग्रेस का साथ देना होगा. उन्होंने दावा किया कि अब सभी पार्टियों को यह महसूस भी होने लगा है.

नाना पटोले का बड़ा बयान
महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने एक बड़ा बयान दिया है. नाना पटोले ने केंद्र की बीजेपी सरकार के ऊपर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है. इस दौरान नाना ने कहा कि देश को बचाने के लिए विपक्षी दलों को कांग्रेस के साथ आना जरूरी है. इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि अब कई राज्यों की राजनीतिक पार्टियों को भी यह एहसास होना शुरू हो गया है.
कई पार्टियों को हो रहा महसूस
नाना पटोले ने कहा कि कई राज्यों की पार्टियों को यह एहसास होने लगा है कि हालिया परिस्थितियों में कांग्रेस के साथ मिलकर ही संविधान और भारत देश की रक्षा की जा सकती है. इस दौरान नाना पटोले ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने जिस तरह से संविधान की मूल भावना को नुकसान पहुंचाने और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है, उसके मुताबिक बड़ी संख्या में लोग महसूस कर रहे हैं कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और संवैधानिक मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए व्यापक राजनीतिक एकजुटता की बेहद जरूरी है.
विपक्षी दलों में सहयोग प्रक्रिया शुरू
इस दौरान कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में सक्रिय पार्टियों के बीच भी यह सोच आ रही है. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के साथ कई नेता यह सोच रहे हैं कि देश के हित में कांग्रेस के साथ में मिलकर काम करना बेहद जरूरी हो गया है. नाना पटोले का कहना है कि देश को बचाने के लिए और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए विपक्षी दलों के बीच में सहयोगी की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम में भक्तों का जनसैलाब! डेढ़ महीने में पहुंचे 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; CM धामी के सख्त निर्देश
