प्रणित मोरे के शो से विवादों में फंसी सेजल पवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है. साथ ही वह जिस अस्पताल में काम कर रही है, वहां के डीन ने भी उनपर एक्शन लेने की बात की है. बता दें कि मोरे के शो से वायरल दो क्लिप लोगों के बीच में काफी ट्रोल हो रहे हैं. पहला विवाद ‘370 की बिरयानी’ वाले में हुआ था. वहीं, दूसरा डॉ. सेजल पवार के बयान के बाद में हुआ है. 370 की बिरयानी वाली बात पर ट्रोल होने के बाद में हिमांशु को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा है.
हिमांशु पर कार्रवाई होने के बाद में लोग डॉ सेजल पवार पर भी जांच के की डिमांड कर रहे हैं. बता दें कि महाराष्ट्र के साइबर सेल में तीनों के खिलाफ में FIR दर्ज की गई है. सेजल KEM अस्पताल की छात्रा है.
डीन ने कहा- होगी जांच
मामले के तूल पकड़ने के बाद में KEM अस्पताल के डीन ने सोशल मीडिया के जरिए मामले पर रिएक्शन दिया है. डीन डॉ हरीश पाठक ने कहा हैं कि इस तरीके की टिप्पणी करना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा. मेडिकल की रिसर्च के लिए देहदान करने वाले लोगों के परिवार की भावना उनसे जुड़ी होती है. ऐसी में इस प्रकार की बातें करना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसी वजह से मामले की जांच के लिए दो सदस्यों की कमेटी बैठाई गई है. जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद में मामले की कार्रवाई की जाएगी,
हालांकि, KEM अस्पताल के डीन के साथ-साथ KEM MARD का भी रिएक्शन आया है. MARD ने सफाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया में शामिल छात्रा MBBS अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट छात्रा है. छात्रा का महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ़ रेजिडेंट डॉक्टर्स से कोई जुड़ाव नहीं है.
KEM MARD ने लेकिन छात्रा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को अनुचित करार कर कहा हैं कि छात्रा के द्वारा की गई टिप्पणी मेडिकल एथिक्स का उल्लंघन है.
सेजल ने मांगी माफी
हालांकि, बढ़ते आक्रोश के बीच में सेजल ने भी मामले पर अपना पलड़ा झाड़ने की कोशिश की है. उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ‘मैंने पहला स्टैंड-अप शो ज्वाइन किया था. हालांकि, मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि कुछ महीनों बाद एक क्लिप वायरल होगी और विवाज का मुद्दा बन जाएंगी. मैं लेकिन इस बात का बचाव नहीं करूंगी. यह गलत है. मैंने जो बात कहीं वह गलत है. जानबूझकर मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है. मुझे जो भी बातें कहीं जा रही है, वह देखकर काफी बुरा लग रहा है. मैं सार्वजनिक रूप से मांफी मांगना जाऊंगी. आगे से ऐसा कभी नहीं होगा. किसी की भी भावना का ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी, मुझे माफ कर दिया जाए.
ये भी पढ़ें: ‘देश बचाने के लिए कांग्रेस के साथ आना होगा…’, नाना पटोले का बड़ा बयान; बोले- यह जरूरी है
