रविवार को महाराष्ट्र के पंढ़रपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ. बता दें कि यहां पर श्रद्धालुओं से भरी हुई पिकअप वैन कुएं में जा गिरी, जिसकी वजह से 14 लोगों की जान जा चुकी है. पिछले महीने भी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुए हादसे में 8 लोगों ने अपनी जान गवाई थी.
14 लोगों की जान
जानकारी के मुताबिक, पिक अप वैन में सभी श्रदालु ही थे. तीर्थयात्रा से वापस लौटने के दौरान में यह हादसा हुआ है. जैसे ही पिकअप वैन सोलापुर के मालिशिरस गांव के पास में आई, वह कुएं में गिर गई. इस हादसे से 14 लोगों ने अपनी जान गवां दी. बचाव दल ने अभी तक केवल 8 यात्रियों के शवों को ही बाहर निकाला है. बाकी की खोजबीन की जा रही है. मामले के बाद से सभी में शोक की लहर दौड़ गई है. सभी श्रदालुओं में मातम पसर गया है.
रायगढ़ में खाई में गिरी कार
रायगण के कोंकण जिले में 25 मई के दिन ऐसा ही एक हादसा हुआ था. दरअसल, पर्यटक वाहन राजयढ़ जिले के पहाड़ वाले क्षेत्र से गुजर रही थी. इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे 1000 फीट नीचे खाई में जा गिरी. जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव का काम शुरू किया. हादसे में 8 लोगों ने अपनी जान गवा दी थी.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर जांच पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- यह सनातन का अपमान
