जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दो पुलिसकर्मियों का शव कार से बरामद हुआ है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. शव को क़ब्ज़े में लेकर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से हैरान कर देने वाले घटना सामने आई है. जिले के बटोट में मंगलवार शाम उस को जियारत मोड़, सना इलाके में एक कार के अंदर दो पुलिसकर्मी बेहोशी की हालत में मिले. बताया जा रहा है कि इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है.
डीपीएल में तैनात थे पुलिसकर्मी
जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल फरीद अहमद, निवासी भट्टी रामबन और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल (एसजीसीटी) मोहम्मद याकूब, निवासी जटगली रामबन के रूप में हुई है. आपको बता दे कि दोनों जिला पुलिस लाइंस (डीपीएल) रामबन में तैनात थे.
मंगलवार रात चला घटना का पता
पुलिस के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मी फिएट वियास कार नंबर JK-19/5299 में बेहोशी की हालत में मिले थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक घटना का पता रात करीब 8:30 बजे चला.घटना के बाद एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक अस्पताल में मौजूद थे.
पुलिस ने शुरू की मामले में जांच
इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के सही कारण का पता लगाया जा रहा है. वहीं शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है. पोस्टमार्टम के सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी और मौत की असल वजह का पता चल सकेगा. जानकारी के मुताबिक़ घटना के बाद अब फिलहाल पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस हर एंगिल से तफ्तीश कर रही है. जिस कार में दोनों पुलिसकर्मी मिले थे उसकी भी छानबीन की जा रही है. इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है.
