रानीबाग में स्लीपर बस में हुए सामूहिक दुष्कर्म में एक नया मोड़ सामने आया है. दरअसल, पुलिस की जांच में कई नए एंगल सामने आए है. आरोपी 40 वर्षीय उमेश कुमार और 45 वर्षीय रामेंद्र ने महिला के साथ में 2 घंटे तक गैगरेप किया था. पुलिस ने आरोपियों की सूचना मिलते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी घटनास्थल पर मौजूद था. वहीं, दूसरे को कुछ घंटों बाद पकड़ा गया है.
पैसे को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस पूछताछ में सामने आया हैं कि आरोपी और महिला में पैसों को लेकर समझौता हुआ था. बस रानीबाग से गई और नांगलोई के लिए रवाना हुई थी. महिला ने 11 मई की रात में दोनों को यौन सेवाएं प्रदान कर पैसे का सौदा किया था. हालांकि, बाद में दोनों के बीच में पैसे को लेकर विवाद हुआ था. महिला ने बताया कि उसने आरोपियों को मना कर दिया था फिर भी पुरुषों ने उसके साथ में जबरदस्ती की थी. आरोपियों ने वादा की गई रकम नहीं दी और बाद में मना करने पर रेप किया.
रोजाना दिल्ली से बिहार जाने के लिए होता बस का प्रयोग
पुलिस ने बताया कि सामूहिक बालात्कार के बाद में महिला ने एक आरोपी के फोन का इस्तेमाल कर मामले की जानकारी दी. स्लीपर बस का इस्तेमाल रोजाना दिल्ली से बिहार जाने के लिए होता था. हालांकि, उस दिन आरोपी ने महिला से मिलने का फैसला किया और दुष्कर्म को अंजाम दिया.
ये भी पढ़ें: दौड़ाकर पीटा, बेड पर मारा! मुजफ्फरपुर में दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट; स्कूल कर्मचारी पर FIR
