बिहार के दरभंगा में शादी के दौरान दूल्हे पर शक होने के कारण दुल्हन पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया. दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे को बदला गया है और दूल्हा अधेड़ उम्र का है.

दूल्हे को बदलने का आरोप
बिहार के दरभंगा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां शादी के दौरान दूल्हा बदलने के आरोप को लेकर काफी हंगामा हुआ है. इस दौरान दुल्हन पक्ष ने अधेड़ उम्र के दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया और दूल्हे के साथ 5 लोगों को बंधक बना लिया. जिसके बाद यह मामला पंचायत तक पहुंच गया. यह पूरी घटना दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है.
शादी से किया इनकार
बताया जा रहा है कि शादी के दौरान दुल्हन पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाया, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ. दुल्हन पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया. इस दौरान दुल्हन पक्ष की ओर से दिए गए नकद रुपए और दहेज के सामान को लौटाने की बात होने लगी. जिसके बाद यह मामला पंचायत तक पहुंच गया. फिलहाल गांव में पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.
दूल्हा समेत 5 लोग बंधक
इस मामले में दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के साथ शादी करवाने वाली महिलाओं समेत 5 लोगों को बंधक बना लिया. दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हा साजिश के तहत देर रात में बारात लेकर पहुंचा था, जिससे जल्दबाजी में सभी रस्में हो जाएं और दूल्हे के ऊपर किसी का ध्यान न जाए. दूल्हे को देखकर महिलाओं को शक हुआ और इसके बाद शादी तय होते समय भेजी गई फोटो से उसका मिलान किया गया. जिसके बाद पूरा मामला सामने आ गया.
रात 2 बजे बारात लेकर पहुंचा दूल्हा
जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 2 बजे दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था. इसी दौरान महिलाओं ने दूल्हे पर शक जताया. जिसके बाद फोटो मिलाने के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके बाद शादी तय करवाने वाली महिलाओं को भी बंधक बना लिया. फिलहाल दुल्हन पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया है और वह दहेज में दिए गए सामान और नकद रुपए लौटाने की जिद पर अड़ा हुआ है.
यह भी पढे़ं- दौड़ाकर पीटा, बेड पर मारा! मुजफ्फरपुर में दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट; स्कूल कर्मचारी पर FIR
