डिजिटल पेमेंट शुरू होने के बावजूद आज भी बड़ी संख्या में लोग अपने पास में कैश को बचा कर रखते हैं. डिजिटलीकरण होने के बावजूद लोगों के हाथों में कैश होता है. वह ऐसा इसलिए करते है ताकि नेटवर्क प्रॉब्लम होने पर उन्हें दिक्कत न हो. ऐसे में बता दें कि भारत में प्लास्टिक के नोट बनने की खबर सामने आ रही है.
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस मु्द्दे पर अहम कदम उठाया है. दरअसल, RBI की नोट छापने वाली कंपनी BRBNMPL ने पॉलीमार शीट को खरीदना शुरू कर दिया है. ताकि प्लास्टिक बनाए जा सके. दुनियाभर की कंपनी से इस मामले के लिए EOI मांगा गया है. बता दें कि नोटों से जुड़े हुए कई काम इसी कंपनी के अंदर में आते हैं. यहीं कंपनी पूरे देश में नोट को छापने का काम करती है. नोटों से जुड़ी हुई सभी जानकारी इन्हीं के पास में होती है.
पॉलीमार शीट के लिए EOI जारी होने के बाद यह पूरी तरीके से स्पष्ट हो जाएगा कि प्लास्टिक के नोटों को बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है. आने वाले समय में नोट देखने में बिल्कुल अलग हो सकते हैं. कई लोगों के मन में लेकिन यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन नोटों से फायदा क्या होगा, तो आइए बताते हैं कि इन प्लास्टिक नोटों से लोगों को क्या फायदा होगा.
सबसे पहला और अहम यह हैं कि इन नोटों के फटने के चांसेस बिल्कुल कम होते हैं. अभी के नोट बड़े ही आसानी से फट जाते हैं. नोटों के कटे होने की समस्या में भी कमी देखने को मिल सकती है.
कई बार बारिश होने या अचानक से ही किसी वजह से पानी में गिरने की वजह से नोट गिले होते ही फट जाते हैं. हालांकि, इन नोटों पर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा. अब देखना यह है कि मार्केट में कब तक यह नोट आते हैं. कब लोगों के हाथों में यह नोट पहुंच पाएंगे.
ये भी पढ़ें: ‘3 इडियट्स’ के रेंचो वाले बयान पर घिरे आमिर खान, कहा- ‘रेंचो सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं’
