गुरुग्राम के सेक्टर -65 से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. आरोपी की पहचान लक्की से की गई है. अपराध अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है.
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक, मृत 30 वर्षीय आकाश अपनी बहन के साथ में मैदावास गांव में रह रहा था. मूल रूप से युवक दिल्ली के बदरपुर का रहने वाला है. काफी समय से उसकी दोस्ती लक्की से चल रही थी. एक दोपहर उसने उसे मिलने के बुलाया था. आकाश स्विफ्ट गाड़ी लेकर के गया था. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि लक्की को घर में गोली लगी थी या गाड़ी में. गोली लगने के बाद में लक्की ही आकाश को मोरिंगो अस्पताल सेक्टर-57 में लेकर के गया था. जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया है.
अस्पताल वालों ने पुलिस को जानकारी दी है, जिसके बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों को सौंप दिया है. लक्की अस्पताल से गायब हो गया है. पुलिस लगाता छापेमारी कर उसे पकड़ने में लगी हुई है. अभी तक लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर लक्की ने ऐसा क्यों किया. परिवार वालों का कहना है कि दोनों दोस्तों के बीच में दोस्ती अच्छी थी. आकाश की किसी से भी लड़ाई नहीं थी.
पुलिस की शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि लक्की आकाश को दिखाने के लिए रिवाल्वर साथ में लाया था. दिखाते-दिखाते गलती से गोली चल गई, जो कि आकाश को जा लगी. मामला लेकिन तब ही स्पष्ट हो पाएगा, जब लक्की गिरफ्तार होएगा. परिजनों के मुताबिक दोनों दोस्त कई घूमने जाने का प्लान कर रहे थे.
ये भी पढ़ें: RBI की बड़ी पहल! अब नहीं फटेंगे नोट! आने वाले हैं प्लास्टिक के नोट
