सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए 20 दिन होने वाले है. सभी लोगों ने आमिर खान को इस बीच ट्रोल करना शुरू कर दिया है. दरअसल, सभी का कहना था कि ‘3 इडियट्स’ में रेंचो का किरदार जिस व्यक्ति पर आधारित है वह सोनम वांगचुक है. ऐसे में लोगों ने ट्रोल कर कहा कि चतुर का रोल निभाने वाला व्यक्ति असली हीरो निकाला. सोशल मीडिया पर चारों तरफ से उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. हालांकि, उनके एक बयान ने उन्हें और मुसीबत में डाल दिया.
क्या है विवाद
दरअसल, लगान फिल्म की स्पेशल स्कीनिंग के बाद में आमिर खान ने जब पत्रकारों से बातचीत की तो उन्होंने ऐसी बात कही दी कि सभी लोग दंग रह गए. वहां मौजूद एक पत्रकार ने उनसे जब सोनम वांगचुक के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ‘3 इडियट्स’ में दिखाया रेंचो सोनम वांगचुक को नहीं दर्शाता है. वह उनसे किसी भी तरह से प्रेरित नहीं है. उस समय किसी को भी उनकी जानकारी नहीं थी. चतुर ने जो वीडियो डालकर बोला है वह झूठ है. चतुर गलत था.
उन्होंने उसके बाद कहा कि भले ही किरदार उनसे प्रेरित न हो लेकिन उनके कार्य के प्रति वह गहरा सम्मान व्यक्त करते हैं. उनकी सेहत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही इस अनशन को समाप्त करें देंगे.
अपनी शादी के लिए भी हुए ट्रोल
हालांकि, आमिर खान के ट्रोल होने की पीछे केवल यहीं कारण नहीं है. इसके पीछे उनकी तीसरी शादी का भी हाथ है. ट्रोल करने वाले लोगों का आरोप है कि वह हिंदू लड़कियों से शादी कर उनका धर्म परिवर्तन करवाते हैं. ऐसे गंभीर मुद्दे पर उनका यह बयान आना काफी चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है. युवाओं के मन में उनके लिए गुस्सा बढ़ता जा रहा है.
ये भी पढ़ें: रेप की मंशा से 3 साल की बच्ची को किया किडनैप, चिल्लाने पर नाले में फेक की हत्या! CCTV से खुला राज
