shahid kapoor o romeo: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो को CBFC ने A सर्टिफिकेट दिया है और रिलीज से पहले कुछ डायलॉग्स व हिंसक दृश्यों में कट लगाने के निर्देश दिए हैं. हालांकि फिल्म के रोमांटिक और इंटीमेट सीन बिना किसी बदलाव के पास कर दिए गए हैं, फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

shahid kapoor o romeo: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इस फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है. यानी यह फिल्म सिर्फ वयस्क दर्शकों के लिए होगी. शाहिद कपूर के करियर में कबीर सिंह के बाद यह दूसरी फिल्म है, जिसे ऐसी रेटिंग मिली है.
सेंसर सर्टिफिकेट मिलने से पहले मेकर्स को कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए गए. कुछ डायलॉग्स में इस्तेमाल हुए शब्दों को बदलने को कहा गया. एक जगह आइटम शब्द की जगह कुमारी शब्द रखा गया. एक अन्य सीन में आपत्तिजनक शब्द को म्यूट किया गया. एक और अनुचित टर्म को पूरी तरह हटा दिया गया. हालांकि, फिल्म के रोमांटिक और इंटीमेट सीन को नहीं छेड़ा गया. उन हिस्सों पर कोई विजुअल कट नहीं लगाया गया.
हिंसा से जुड़े कुछ दृश्यों में जरूर बदलाव किए गए. गला काटने वाले क्लोज-अप शॉट को करीब 20 प्रतिशत छोटा कर दिया गया. यह लगभग तीन सेकंड का कट है. इसके अलावा दो अलग-अलग शॉट्स को भी दो-दो सेकंड कम किया गया. एक सीन में खून से सने सिर पर वार का क्लोज-अप था. दूसरे में एक महिला के चेहरे पर खून गिरता दिखाया गया था. एक महिला को थप्पड़ मारने वाले सीन को भी लगभग दो सेकंड छोटा किया गया है.
इन बदलावों के अलावा सेंसर बोर्ड ने फिल्म में एंटी-टोबैको और एंटी-स्मोकिंग डिस्क्लेमर जोड़ने को कहा. ऑन-स्क्रीन वार्निंग और वॉयस-ओवर की अवधि भी बढ़ाई गई है. इससे फिल्म की कुल अवधि में करीब 1 मिनट 57 सेकंड का इजाफा हुआ है. सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म की अंतिम अवधि 178 मिनट 41 सेकंड यानी करीब 2 घंटे 58 मिनट की है.
फिल्म ‘ओ रोमियो’ का बजट करीब 75 से 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए इसे 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी. फिल्म के OTT और सैटेलाइट राइट्स पहले ही बिक चुके हैं. इससे इसका काफी खर्च पहले ही निकल चुका है. 13 फरवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उसी दिन इसका मुकाबला शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ से होगा.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
