तमिलनाडु में थलापति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद अपने ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को राज्य सरकार में ‘विशेष कार्य अधिकारी’ (OSD) नियुक्त किया है.

विजय के ज्योतिषी को खास पद
तमिलनाडु में थलापति विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. जिसके बाद उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है. इसी के साथ विजय ने अपने करीबियों और भरोसेमंद लोगों को खास जगह दी है. आपको बता दें कि विजय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को राज्य सरकार में ‘विशेष कार्य अधिकारी’ (OSD) नियुक्त किया है.
सलाह पर बदला गया था शपथ का समय
आपको बता दें कि राधन पंडित काफी लंबे समय से विजय के करीबी रहे हैं, विजय के राजनीतिक सफर और उनके बड़े फैसलों में राधन पंडित की सलाह की बड़ी भूमिका रहती है. आपको बता दें कि राधन पंडित वहीं ज्योतिषी हैं, जिनके कहने मात्र से विजय ने 10 मई को हुए अपने शपथ ग्रहण समारोह का समय बदल दिया था. जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण का समारोह पहले 10 मई को दोपहर 3:45 बजे तय किया गया था.
सुबह 10 बजे किया था समय
थलापति विजय के ज्योतिषी की सलाह के बाद शपथ ग्रहण समारोह के समय को सुबह के 10 बजे कर दिया गया. आपको बता दें कि राधन पंडित वेट्रिवेल तमिलनाडु राज्य के एक जाने-माने आध्यात्मिक गुरु हैं. उन्होंने विधानसभा होने से पहले ही थलापति विजय की जीत को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी. आपको बता दें कि विजय के साथ जयललिता समेत कई बड़े नेता राधन पंडित के मुरीद रह चुके हैं.
सरकार में बनाए गए OSD
जानकारी के मुताबिक जमिलनाडु में जब विजय की TVK ने जीत हासिल की, तो वेट्रिवेल उन लोगों में से सबसे पहले व्यक्ति थे, जो जीत के बाद में विजय को बधाई देने के लिए उनके घर पर गए थे. अब विजय ने उन्हें अपनी सरकार में ‘विशेष कार्य अधिकारी’ (OSD) नियुक्त किया है. जिसके बाद राधन पंडित की राजनीति में भी एंट्री हो गई है. विजय ने गठबंधन करके राज्य में अपनी सरकार बनाई है.
यह भी पढ़ें- असम में फिर लौटा हिमंता राज! सरमा के साथ इन 4 लोगों ने ली शपथ; अजंता नियोग से अतुल बोरा तक जानें नाम
