फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में दो कुत्तों ने वाफादारी की मिसाल दी है. दरअसल, कई दिनों से लापता महिला का शव दो लावारिस कुत्तों ने ढूंढ निकाला है. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि महिला को कई दिनों से लोग ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई भी युवती को ढूंढ पाने में समर्थ नहीं था. ऐसे में शेरू और रॉकी नामक दो कुत्ते, जिनकों महिला रोज रोटी खिलाती थी. उन्होंने महिला को ढूंढ लिया.
जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ की कबूलपुर निवासी महिला 15 अप्रैल से ही संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी. परिवार वालों नें उसे ढूंढने की कई कोशिश की, लेकिन कोई भी ढूंढ पाने में समर्थ नहीं था.
महिला को ढूंढने के लिए जब परिवार वाले निकलते, तो उनके साथ में वह कुत्ते भी निकलते थे. 18 अप्रैल के दिन दोनों कुत्ते अचानक ही झाड़ियों की ओर दौड़ पड़े.
परिवार के लोगों के पहुंचने से पहले ही कुत्ते महिला की साड़ी ढूंढ चुके थे. इसी बीच शेरू अचानक ही जलकुंभी से ढके पास के नाले में कूद गए. कुत्ते के कूदते ही जलकुंभी हट गई, जिसके बाद महिला का शव दिखने लगा.
महिला का शव मिलते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद में पुलिस कबूलपुर के निवासी जगमिंदर डागर को गिरफ्तार कर लेती है. मामले में मुख्य आरोपी बेटा परमजीत बताया जा रहा हैं, जो कि अभी मौके से फरार चल रहा है.
परिवार ने बताया कि दोनों कुत्ते घर की पहरेदारी किया करते थे. वहीं, मृत महिला उनको खाना भी खिलाया करती थी, जिसके कारण वह घर के पालतू की तरह हो गए थे.
ये भी पढ़ें: गुरु के भेष में गुनहगार! स्कूल प्रिंसिपल ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़; पुलिस ने किया गिरफ्तार
