हरियाणा से चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़ी कार में दो युवकों के शव मिले हैं. मामले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल चुकी है. मामला पल्ला के नवीन नगर चौकी के अगवानपुर की तरफ जाने वाली सड़क का है.
सुबह से खड़ी कार
जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों को सूचना मिली थी कि अगवानपुर गांव की तरफ जाने वाली रोड़ पर एक कार सुबह से खड़ी है. बताया जा रहा हैं कि कार सुबह 10 बजे से खड़ी है. इतने देर तक एक ही जगह पर कार के खड़े होने के कारण लोगों को शक हुआ. हालांकि, लोगों के शक का मुख्य कारण इतने देर तक कार में दो लोगों के होने के कारण हुआ.
पुलिस ने खोला कार
पुलिस को सूचना देने पर कार को खोला गया, जिसके बाद दोनों युवकों को बाहर निकाल सिविल अस्पताल में भिजवाया गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया. युवकों की पहचान छपरा के मूल निवासी रंजन कुमार(38) और कुंदन कुमार(44) के रूप में की गई है. शवों को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है.
दोनों सगे भाई
बताया जा रहा हैं कि दोनों युवक फरीदाबाद के रोशन नगर में रह रहे थे. कुंदन(बड़ा भाई) सेना से रिटायर्ड, तो वहीं छोटा भाई रंजन पैर से दिव्यांग था. हालांकि, मामले की शुरूआती जांच में दोनों भाइयों की मौत दम घुटने के कारण बताई जा रही है. असली वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही खुलकर आएगी.
ये भी पढ़ें: The Kerala Story 2 को लेकर विवाद, एक्ट्रेस Ulka Gupta ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पापा को दे रहे कॉल करके धमकी
