UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। इस बार का सत्र ऐतिहासिक और बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गायन से होगी. सत्र के हंगामेदार रहने के आसार को देखते हुए विधान भवन परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, जहाँ RAF और PAC की कंपनियां तैनात की गई हैं. यह मानसून सत्र चार दिनों तक चलेगा. बीते रविवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी.
पहले दिन शोक प्रस्ताव
सत्र के पहले दिन विधानसभा में आजमगढ़ के निजामाबाद से समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा. सदन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी जाएगी.
सरकार बनाम विपक्ष: इन मुद्दों पर होगी तीखी बहस
मानसून सत्र के दौरान यूपी की राजनीति का पारा चढ़ना तय माना जा रहा है. जहां एक तरफ राज्य सरकार विकास कार्यों, एक्सप्रेसवे निर्माण और भर्ती प्रक्रियाओं जैसी अपनी उपलब्धियों को पटल पर रखने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने सरकार को घेरने का पूरा खाका तैयार कर लिया है.
विपक्ष के मुख्य मुद्दे
विपक्षी दल रामनगरी अयोध्या में सामने आए चढ़ावा चोरी के मामले, प्रदेश में गहराते बिजली संकट, रामपुर की घटनाओं, युवाओं की भर्तियों और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे.
सदन में मुख्य एजेंडा: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, अवसंरचनात्मक विकास, एक्सप्रेसवे परियोजनाओं और रोजगार के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिल सकती है. सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि सत्र के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.
बीते रविवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी. मॉनसून सत्र को लेकर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि यह सत्र बहुत अहम होगा. क्योंकि पहली बार पूरा ‘वंदे मातरम’ गीत गाया जाएगा. भारत सरकार ने इस बारे में नोटिफिकेशन भी जारी किया है. यह सदन का पहला सत्र होगा जिसमें पूरा ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में मानसूनी आफत: 3 से 8 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक अलर्ट मोड पर IMD!
