UP sports award ceremony: लखनऊ स्थित लोकभवन बुधवार को खेल सितारों से जगमगाएगा. मुख्यमंत्री योगी की ‘मेडल लाओ और सम्मान पाओ’ पहल के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे. इसमें भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी बनेंगे. ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार पाल (गाजीपुर) को डीएसपी का पद मिला है. राजभवन में मंगलवार शाम को होने वाले सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे. इन दोनों को मिलाकर कुल 6 खिलाड़ियों को राज्य सरकार नौकरी देगी. रानी लक्ष्मी बाई और लक्ष्मण पुरस्कार का भी वितरण करेंगे.
पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी
ओलंपिक, पैरालंपिक, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी द्वारा राजपत्रित अधिकारी पद पर नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे.
पढ़िए लिस्ट
इस लिस्ट में पेरिस पैरालंपिक की ऊंची कूद में स्वर्ण पदक विजेता गौतमबुद्धनगर के प्रवीण कुमार को डीएसपी, पेरिस पैरालंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में रजत जीतने वाले इटावा के अजीत सिंह को जिला पंचायत राज अधिकारी, पेरिस पैरालंपिक की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली गाजियाबाद की सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी, पेरिस पैरालंपिक की 100 और 200 मीटर में कांस्य जीतने वाली मुजफ्फरनगर की प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी बनाया गया है. सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने वाले नौ खिलाड़ियों को वर्ष 2024-25 के लिए लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड दिया जाएगा.
खिलाड़ियों को आर्थिक मदद
इसके अंतर्गत खिलाड़ियों को तीन लाख 11 हजार रुपये के अलावा कांस्य प्रतिमा दी जाएगी. इसके अलावा प्रदेश के 14 खिलाड़ियों को राज्य सरकार की तरफ से एक करोड़ 64 लाख की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी. इसके साथ ही 19 अन्य खिलाड़ियों को एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत 8.75 लाख रुपये दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें; 20 सीटी के बाद भी नहीं पका मटन तो पहुंचा थाने, कहां- मेरा समय और पैसा बर्बाद! सोशल मीडिया पर छाया मामला
