आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से एक हास्य मामला सामने आ रहा है. दरअसल, पुलिस के पास में ज्यादातर लोग क्राइम या उनके साथ चोरी या मारपीट की घटना की शिकायत दर्ज कराने के लिए जाते हैं. हालांकि, इस मामले के बाद से पूरे इलाके में इसी की चर्चा हो रही है. सभी लोगों को यहीं कहना हैं कि आखिर कोई कैसे ऐसी शिकायत ले कर जा सकता है.
20 सीटी के बाद भी नहीं पका मटन
जानकारी के अनुसार ताड़ीपत्री के निवासी सोडा हाजी नामक एक युवक ने अपने यहां के बाजार से मटन खरीदा था. वह पूरी उम्मीद के साथ स्वादिष्ट करी बना के खाने के लिए ले गया था. उसने कुकर में मसाले डालकर सब कुछ किया, लेकिन जब मांस डाल के सीटी लगाई तो कुछ अलग ही देखने को मिला. दरअसल, उसने एक नहीं दो नहीं 5 नहीं बल्कि 20 सीटी लगाई. उसके बावजूद कुकर में मटन नहीं पक पाया.
मटन लेकर पहुंचा थाने
इसके बाद वह काफी गुस्सा हो गया. मेहनत के पैसे से खरीदे मटन के न पक पाने के बाद युवक सीधा पुलिस के पास चला गया. उसने पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई और कहा कि उसे दुकानदार ने घटिया क्वालिटी का मांस दे दिया है. उसका समय से लेकर पैसा सब बर्बाद हुआ. जैसे ही आसपास के लोगों ने उसकी व्यथा सुनी, सब मौके पर ही हंस पड़े. सोशल मीडिया पर जमकर लोग इसका मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने व्यक्ति को समझाकर वापस भेज दिया है. सभी लोग इस घटना को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया में इसकी चर्चा भी काफी हो रही है. व्यक्ति दुकान के मालिक पर कार्रवाई की मांग कर रहा था. वह उस पर बेकार मांस देने का केस करना चाह रहा था.
ये भी पढ़ें: 15 साल छोटे लड़के संग अवैध संबंध छिपाने के लिए रची साजिश, प्रेमी संग मिलकर घोंटा सास का गला
