कल के दिन यूपी का मौसम अलग ही रूप लेते हुए दिखाई दिया था. कहीं बारिश तो कहीं तेज आंधी देखने को मिली. वहीं, कई जगहों पर तेज धूप से लोग परेशान दिखाई दिए है. हालांकि, बता दें कि आज के दिन मौसम अपने यहीं रंग दिखाते हुए दिख सकता है. IMD ने कई जगहों पर गरज चमक के साथ में बिजली गिरने की संभावना जताई है. कई जगहों पर हल्की बारिश तो कई जगहों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
हीटवेव का प्रभाव
हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में गर्म हवाओं का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है. दो दिन तक प्रचंड गर्मी झेलने के बाद में बारिश की संभावना भी पैदा हो सकती है.
यूपी के इन जगहों पर होगी बारिश
मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी, मेरठ, आगरा, मथुरा, बांदा, सोनभद्र और पूर्वी -पश्चिमी यूपी में बारिश होने की आशंका जताई गई है. अभी तक मानसून ने प्रदेश में दस्तक नहीं दी है. जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून आने की स्थिति हो सकती है.
हीटवेव का प्रभाव इन प्रदेशों में
बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर में हीटवेव और गर्म हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिन तक दिन में तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है. 25 से 27 जून यूपी के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है. वहीं, 28 और 29 जून को बारिश की गतिविधि बढ़ेगी. 29 जून को पूर्वी और पश्चिमी दोनों में गरज चमक के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना है.
