UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज 2 जुलाई 2026 को मानसून के सक्रिय होने के कारण तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह अंधेरा छा गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी यूपी सहित राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
कल भी बरसे थे बदरा
1 जुलाई को भी यूपी में बादल जमकर बरसे थे. इस बीच मौसम विभाग ने अपना लेटेस्ट अनुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाते हुए बताया कि आज यानी 2 जुलाई को यूपी में सभी जिलों में भारी बारिश, 22 जिलों में झोंकदार हवाओं का अलर्ट और कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.
भारी बारिश,गिरेगी बिजली
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र द्वारा जारी लेटेस्ट अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों (2 से 5 जुलाई) तक प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.
तापमान में गिरावट, लू का सितम खत्म
मौसम में आए इस बदलाव के बाद उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसके साथ ही, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से चल रही जानलेवा लू (Heat Wave) की स्थिति भी अब पूरी तरह समाप्त होने की संभावना है.
80 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बारिश के साथ-साथ मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर अधिकतम 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, वाराणसी, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन जैसे 22 जिलों में इन तेज हवाओं को लेकर विशेष अलर्ट पर रहने को कहा गया है.
ये भी पढ़ें: जिस CBI पर देश करता है भरोसा, उसी अधिकारी पर लगा चोरी का आरोप… मौके पर ही खुल गई पोल
