UP Weather Update Today: भारत में ज्यादातर सभी राज्यों में भारी बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में देश के आधे से ज्यादा इलाकों में खूब पानी बरसा है. कहीं इस बारिश से लोगों को राहत मिली है, तो कहीं इस बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. ऐसा ही हाल उत्तर प्रदेश का है,लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने गुरुवार से सूबे के पूर्वी हिस्से से लेकर पश्चिमी छोर तक के 60 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है.अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज जबरदस्त बारिश होने वाली है. इसके साथ ही आंधी भी आएगी. जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
यूपी में आज भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
जिन जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है वो हैं, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, कन्नौज, कानपुर देहात, बांदा, बाराबंकी, एटा, इटावा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है.उत्तर प्रदेश में आज 9 जुलाई 2026 को मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के 60 से ज्यादा जनपदों में मूसलाधार बारिश और गरज-चमक (वज्रपात) का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो ये 30°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने का अनुमान है.
बारिश की चेतावनी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के दौरान 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है. बादलों और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा में आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 86% से 93% तक रहने के कारण उमस महसूस हो सकती है.
लखनऊ और मध्य यूपी
प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कानपुर समेत आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटे भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी है.
पश्चिमी और पूर्वी यूपी
मेरठ और दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है.वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे जिलों में भी गरज-चमक के साथ मानसून की बौछारें पड़ रही हैं. मौसम विभाग ने लोगों को भारी बारिश और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
सीमावर्ती इलाकों में भी मध्यम से लेकर भारी दर्जे की बारिश होने की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए मौसमी तंत्र के चलते उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक लगातार तेज बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है. राजधानी लखनऊ समेत इसके सीमावर्ती इलाकों में भी मध्यम से लेकर भारी दर्जे की बारिश होने की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा, राज्य के लगभग 24 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से आंधी चलने और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका जताई गई है.
ये भी पढ़ें: Dehradun Police Transfres: देहरादून में ‘तबादला एक्सप्रेस’, एक साथ 33 पुलिस अफसरों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
