UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में आज 12 जून 2026 को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने आंधी, बारिश, बिजली गिरने और कई जिलों में ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार के लिए प्रदेश के 19 जिलों में गरज चमक और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा प्रदेश के 12 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है. आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
आज कैसा है यूपी का मौसम
यूपी में 12 जून को मौसम बड़ा करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, एटा, महामायानगर, मोरादाबाद, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, सोनभद्र, गाजीपुर, अंबेदकर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया और देवरिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हवाओं की रफ्तार इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगी.
कल कैसा था मौसम
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम ने करवट ली और कई जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ अच्छी बारिश देखने को मिली. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. सबसे ज्यादा गोरखपुर में सर्वाधिक 75 मिमी बारिश दर्ज हुई. पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में 70 से 90 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलीं.
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 12 जून को भी विक्षोभ के असर से यूपी के विभिन्न जिलों में आंधी बारिश देखने को मिलेगी.
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, ज्योतिबाफुलेनगर, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, जालौन और झांसी में भारी आंधी-बारिश की संभावना है.
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज, एटा, अमेठी, रायबरेली, अंबेडकरनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और प्रयागराज जैसे जिलों में छिटपुट या हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन जिलों में ओलावृष्टि
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर और आस पास के क्षेत्र में ओलोवृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.
जानिए तापमान का हाल
आज राज्य का अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने का अनुमान है. गुरुवार को आंधी- बारिश के असर से प्रदेश के पश्चिमी तराई के बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद जैसे जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया. हालांकि बुंदेलखंड में तपिश बरकरार रही और 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा.
ये भी पढ़ें: Prayagraj News: 26 जून को यौमे आशूरा पर नहीं निकलेगा मोहर्रम का जुलूस; इमामबाड़े पर ही फातिहा पढ़ सकेंगे जायरीन
