उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां पर फरिहा थाना क्षेत्र में चिड़िया गांव के पास आंधी तूफान के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दरअसल, एक विशालकाय पेड़ के ई-रिक्शा पर गिरने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है.
जानकारी के मुताबिक, ई-रिक्शा में पीड़ित परिवार का सदस्य नगला फतेह गांव से पावागढ़ जा रहा था. इसी बीच मौसम ने अपना अलग ही रौद्र रूप दिखा दिया, जिसके बाद ई-रिक्शा वाले ने बारिश से बचने के लिए बड़े से पेड़ के नीचे गाड़ी खड़ी कर दी. थोड़ी देर बाद लेकिन अचानक से ही आंधी तूफान की रफ्तार और ज्यादा तेज हो गई, जिसके बाद वहां मौजूद विशालकाय पेड़ ई-रिक्शा वाले के ऊपर आ गिरा.
पेड़ इतना बड़ा था कि हाइड्रा और क्रेन की मदद से उसे ई-रिक्शा के ऊपर से हटाया गया. सभी लोग पेड़ के भारी भरकम तने में तने में दबे हुए थे. स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में मदद किया, लेकिन तब 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. फिरोजाबाद स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल है. घायलों को भी आपातकालीन वार्ड में रखा गया है.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया. सभी शवों को पोस्टमार्टम कर उन्हें परिवार को सौंप दिया जाएगा. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है. केवल मृतक के गांव में ही नहीं बल्कि दूसरे गांव के लोगों में भी दहशत फैल गई है.
ये भी पढ़ें: स्कूल में सनसनी! टीसी लेने पहुंचे छात्र ने शिक्षक पर किया हमला, ऑनलाइन मंगवाया था चाकू
