उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. 5 नए विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया है. इन विधायकों ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले ली है.
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार
उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार हो गया है. 5 नए विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया है. अभी हाल ही में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफा देने से कैबिनेट में कुल 5 सीटें खाली हो गईं थी. इसमें 5 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया है. खजान दास (देहरादून), मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रुड़की), भरत चौधरी (रुद्रप्रयाग) और राम सिंह कैड़ा (नैनीताल) से को मौका मिला है. सभी ने 20 मार्च को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले ली है.
