उत्तराखंड सरकार ने री-एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. यह फैसला छात्रों के हित और उनकी सुविधा के लिए लिया गया है. दरअसल, राज्य सरकार ने फैसला लिया हैं कि री-एग्जाम देने वाले उत्तराखंड के स्थायी अभ्यर्थी बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगे. छात्रों में सरकार के इस फैसले के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है.
बता दें कि 21 जून को नीट का री-एग्जाम होने वाला है. ऐसे में उन्हें अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर दिक्कत न हो और बिना किसी आर्थिक चिंता के एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रेवल करने पर आसानी हो, इसी वजह से यह फैसला लिया गया है. उनका सेंटर कही भी पड़ें, वह आसानी से वहां जा सकते हैं. दूरी चाहें कितनी भी हो, राज्य परिवहन की बसों में आपसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा.
कैसे उठा पाएंगे इस सेवा का आनंद
वह छात्र जो इस सेवा का फायदा उठाना चाहते हैं. उन्हें केवल अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा. हॉल टिकट दिखाते ही वह उसमें आसानी से ट्रेवल कर पाएंगे. यह सेवा केवल सेंटर तक छोड़ने तक ही नहीं बल्कि सेंटर से घर तक की भी मिलेगी. यह सुविधा नीट की परीक्षा से दो दिन पहले ही शुरू हो जाएगी. ऐसे में उन अभ्यर्थियों को काफी फायदा होगा जो बहुत दूर से परीक्षा देने के लिए केंद्र पर जाते हैं.
हालांकि, केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि ओडिशा सरकार, पंजाब सरकार ने भी बस को मुफ्त कराने का फैसला लिया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी छात्रों के लिए बस सेवा मुफ्त कर दी है. नीट री-एग्जाम पर काफी ध्यान दिया जा रहा है. एक बार पेपर के लीक हो जाने के कारण अभ्यर्थियों में पहले ही तनाव हैं. इसी कारण से उनको तनाव से राहत देने के लिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने टेलीग्राम बैन पर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- ‘चोर को पकड़ने के बजाए, पीड़ित के घर ताला’
