पश्चिम बंगाल में मतदान का पहला चरण है. सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे तक राज्य में 41.11% मतदान हो चुका है.

बंगाल में पहले चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. पहले चरण में आज 152 सीटों पर मतदान हो रहा है. आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में 1 हजार 478 उम्मीदवार हैं. 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. इन सभी मतदान केंद्रों में 384 मतदान केंद्रों को काफी संवेदनशील माना जा रहा है.
सुबह 11 बजे तक क्या स्थिति?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मतदान के पहले चरण के दिन सुबह 11 बजे तक के आंकड़ों को निर्वाचन आयोग ने जारी किए हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक 41.11% मतदान हो चुका है. दिन की शुरुआत के ही कुछ घंटों में मतदान की स्पीड में भारी उछाल आया है. राज्य में लोग पूरे उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं.
पश्चिम मोदिनापुर में सबसे ज्यादा मतदान
बंगाल चुनाव में 11 बजे तक 41.11% वोटिंग हो चुकी है. इस दौरान सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम मोदिनापुर में हुआ है. पश्चिम मोदिनापुर में सबसे ज्यादा मतदान करते हुए 11 बजे तक 44.69% वोटिंग हो चुकी है. पश्चिम बंगाल चुनाव के ऊपर इस समय पूरे देश की नजरें बनी हुई हैं. राज्य की कई सीटों पर काफी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है.
कई सीटें बेहद संवेदनशील
चुनाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार सख्त हैं. राज्य में कई सीटें बेहद संवेदनशील हैं, जिनके ऊपर एजेंसियां लगातार नजरें टिकाए हुए हैं. हालांकि सुबह से लेकर राज्य में कई बूथों पर कुछ हंगामे और विवाद की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन जवानों की तैनाती और त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है. जवान लगातार चुनाव और मतदान के ऊपर नजर रख रहे हैं.
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल की बदलने वाली है सियासत? सुबह की वोटिंग से मिल रहे ये संकेत
