पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी और PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई. चंद्रनाथ रथ ने साल 2019 से शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक के तौर पर काम करना शुरू किया था.

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. चुनाव के बाद भी बंगाल में हिंसा नहीं रुकी है. हिंसा के बीच बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी और PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई. चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद से राज्य की सियासत में तूफान आ गया है. चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम के दोहरिया में गोली मारकर हत्या की गई है.
पुलिस स्थानीय हिस्ट्री शीटरों से कर रही पूछताछ
शुरुआती जांच के मुताबिक हमलावर पहले से ही उनकी कार का पीछा कर रहे थे. हत्या के बाद पुलिस को घटनास्थल से कारतूस और जिंदा गोलियां भी मिली है. इस मामले में पुलिस 3 स्थानीय हिस्ट्री शीटरों से पूछताछ कर रही है, लेकिन घटना का मुख्य हमलावर फरार है. आपको बता दें कि चंद्रनाथ रथ चुनाव के दौरान शुभेंदु अधिकारी का प्रतिनिधित्व करते हुए कई जगहों पर दिखाई दिए थे.
साल 2019 से थे शुभेंदु के साथ
आपको बता दें कि जब ममता बनर्जी भवानीपुर के स्ट्रॉन्ग रूम में घुसी थीं, तो उस दौरान भी चंद्रनाथ रथ बीजेपी समर्थकों के साथ में वहीं पहुंच गए थे. घटना में मारे जाने वाले 42 साल के चंद्रनाथ रथ शुभेंदु अधिकारी के गृह जिले पूर्वी मिदनापुर के चांदीपुर के रहने वाले थे. आपको बता दें कि चंद्रनाथ रथ भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी भी हैं. उन्होंने साल 2019 में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक के तौर पर काम करना शुरू किया था.
ममता सरकार में मंत्री थे शुभेंदु
चंद्रनाथ ने उस समय से शुभेंदु के साथ काम शुरू किया था, जब शुभेंदु अधिकारी ममता सरकार में मंत्री थे. आपको बता दें कि बंगाल चुनाव की मतगणना से पहले जब ममता बनर्जी 30 अप्रैल को ममता बनर्जी भवानीपुर के स्ट्रॉन्ग रूम में घुसी थीं उसी दौरान चंद्रनाथ रथ भी बीजेपी समर्थकों के साथ में वहां पहुंच गए थे. शुभेंदु अधिकारी की गैर-मौजूदगी में चंद्रनाथ मतगणना केंद्रों के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे.
शुभेंदु के खास थे चंद्रनाथ रथ
उस दौरान चंद्रनाथ को पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते हुए भी देखा गया था. इस दौरान उनका आरोप था कि ममता बनर्जी जब स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर दाखिल हुई थीं, तो TMC के प्रचार वाहन को मतगणना केंद्र के पास में खड़ा किया गया था. उनकी शिकायत के बाद ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था. आपको बता दें कि चंद्रनाथ रथ बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के काफी खास थे.
यह भी पढे़ं- पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA की बेरहमी से हत्या, हमलावरों ने किए कई राउंड फायर; इलाके में हड़कंप
