पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों के मुताबिक बीजेपी राज्य में सरकार बना रही है. इसको लेकर लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर लगातार जश्न का माहौल बना हुआ है. पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं.

बंगाल का यूपी तक असर
पश्चिम बंगाल विधानसभा 2 चरणों में पूरे हुए हैं, जिसके बाद आज यानी 4 मई को राज्य में मतगणना हो रही है. मतगणना के दौरान चुनावी नतीजे बीजेपी के पक्ष में आते दिखाई दे रहे हैं. अब इसका असर बंगाल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. रुझानों के साथ-साथ बीजेपी के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह दिखाई दे रहा है. इसी की झलक अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी दिखाई दी है.
पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल
लखनऊ में मौजूद बीजेपी के मुख्यालय पर लगातार जश्न का माहौल बना हुआ है. पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी कार्यकर्ता एक-दूसरे मिठाई खिलाकर और नारेबाजी करते हुए खुशी जाहिर कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों को देखते हुए पार्टी मुख्यालय पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यालय पर जुटे हुए हैं.
बंगाल में सरकार बना रही बीजेपी
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में लगातार मतगणना जारी है, जिसमें बीजेपी राज्य में अपनी सरकार बनाती हुई नजर आ रही है. इसको लेकर यूपी की राजधानी में भी बीजेपी कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की तमाम महिला कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हैं. महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी पार्टी की संभावित ऐतिहासिक जीत को लेकर उत्साह के साथ जश्न मना रही हैं और एक-दूसरे को बधाई दे रही हैं.
कार्यकर्ताओं के अंदर भारी उत्साह
जानकारी के मुताबिक जश्न और संवेदनशीलता को देखते हुए पार्टी मुख्यालय पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिस हिसाब से पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सीटें बढ़ रही हैं और भाजपा राज्य में सरकार बनाती हुई नजर आ रही है, उसी हिसाब से लखनऊ में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के अंदर लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है. पार्टी मुख्यालय पर लगातार जश्न का माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें- बंगाल-असम में सरकार बना रही भाजपा! बीजेपी मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां तेज; पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत
