पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग हो रही है. हालांकि, बंगाल में प्रथम चरण की वोटिंग है. तो वहीं, तमिलनाडु में आज सभी सीटों पर वोटिंग हो रही है. एक तरफ शातिंपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा हैं. तो दूसरी तरफ बूथ पर काफी तनाव देखने को मिल रहा हैं. तमिलनाडु में चुनाव काफी शांतिपूर्वक हो रहा हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल में वोटिंग बूथ पर सुबह से तनाव बना हुआ है.
पश्चिम बंगाल में सुबह से ही हिंसक घटनाएं देखने को मिल रही है. एक पार्टी दूसरी पार्टी का विरोध करते दिखाई दे रही हैं. कई जगहों पर तो बम फेंकने की खबर सामने आई. तो वहीं, सुभेंदु अधिकारी पर पार्टी कार्यकर्ता ने हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ ऐसा टीएमसी के कार्यकर्ता ने किया है. हालांकि, बात करें टीएमसी की, तो अभी तक वहां से किसी भी तरीके का बयान इस मामले पर दर्ज नहीं किया गया हैं
दूसरी तरफ तमिलनाडु में वोटिंग बिल्कुल सादगी से पूर्ण होते दिखाई दे रहा हैं. हालांकि, शांति के साथ वहां पर पश्चिम बंगाल की अपेक्षा वोटिंग प्रतिशत भी कम दिखाई दे रहा हैं. बता दें कि चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के वोटिंग प्रतिशत को साझा किया है. सबसे पहले बात करें पश्चिम बंगाल की, तो सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत मेदिनीपुर में दर्ज है. वहां 44.69 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है. दूसरी तरफ कम मतदान वाले में मालदा हैं, जहां केवल 38.22 प्रतिशत लोगों ने मतदान दिया है.
तमिलनाडु में वोटिंग प्रतिशत पश्चिम बंगाल से कम है. 11 बजे कर तिरुपुर में 42.45 प्रतिशत मतदान दर्ज है. तो वहीं, रामनाथपुरम में 34.02 प्रतिशत(सबसे कम) मतदान दर्ज किया गया है. चेन्नई में 35.47 प्रतिशत दर्ज किया गया है.
चुनाव आयोग ने कहा कि स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है और सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने दावा किया हैं कि जहां-जहां गड़बड़ी की जानकारी मिलेगी, वहां पर तुरंत कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान महिला की मौत, बूथ के सामने हुई घटना; वोट डालकर बाहर निकली थी महिला
