Bengal chunav 2026: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का विधानसभा चुनाव है. पहले चरण के मतदान के दिन पर केंद्रों पर काफी भीड़ देखने को मिली. वहीं, पहले और दूसरे चरण के दिन पर पश्चिम बंगाल में अवकाश की घोषणा की गई है. बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल के दिन सभी सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. तमिलनाडु में आज 234 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है.
बंगाल और तमिलनाडु में चल रही वोटिंग
एक तरफ बंगाल चुनाव के एक केंद्र में आज पहले चरण को वोटिंग हो रही है और लोगों की भीड़ मतदान केंद्र पर देखने को मिल रही है. वहीं, तमिलनाहु में भी मतदान के दिन पर भारी भीड़ देखने को मिली है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. तो वहीं, तमिलनाडु में सभी सीटों पर 23 अप्रैल को ही वोट डाला जाएगा. तमिलनाडु में आज 234 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.
तमिलनाडु चुनाव पर BJP अध्यक्ष सत्तूर विधानसभा ने बोल
तमिलनाडु राज्य के BJP अध्यक्ष और सत्तूर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार, नैनार नागेंद्रन ने कहा हैं कि तमिलनाडु अब एक ऐसा राज्य है जहां पर महिलाएं आंसू बहाती दिखाई दे रही है. इस राज्य को लेकिन अब इस स्थिति से निकलना होगा. हमारी गठबंधन पार्टी लोगों की भलाई करने के लिए चुनाव लड़ रही है. हालांकि, केवल सत्तूर विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं, पूरे तमिलनाडु में ही NDA की जीत की संभावनाएं है.
साथ ही उन्होंने कहा कि सत्तूर विधानसभा क्षेत्र और तिरुनेलवेली मेरी दो आँखों की तरह ही है. हर 5 साल में लोगों को अच्छी सरकार चुनने का मौका मिलता है. आज का दिन वहीं, दिन है. इस मुख्य दिन पर मतदाताओं को राष्ट्र के कल्याण और लोगों की भलाई, साथ ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए भी अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए. उन्हें राज्य को नशामुक्त बनाने और अच्छे भविष्य के लिए मतदान करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में हाई-वोल्टेज वोटिंग, 11 बजे तक 41% के पार पहुंचा मतदान; वोटर्स में दिख रहा अलग जोश
