मुख्यमंत्री धामी देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र पहुंचें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग, खेल विभाग द्वारा संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र, प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर (देहरादून) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेनिंग व्यवस्थाओं को देखा और अग्निवीरों के साथ सीधे बात की और उनके अनुभव और दिनचर्या के बारे में जानकारी ली, युवाओं से बात कर उनकी तैयारी और चुनौतियों को समझा।
ये भी पढ़े: उत्तराखंड का आर्थिक विकास: राज्य गठन साल 2000 से अब तक।

मुख्य बातें:
• मुख्यमंत्री प्रत्येक जिले में भ्रमण के दौरान अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
• प्रशिक्षण केंद्र में शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़ अभ्यास, खेल गतिविधियों और दूसरी मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
• युवाओं से सीधे संवाद कर उनके अनुभव, दिनचर्या और आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
• अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण सुविधाओं की गुणवत्ता उच्च मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाए।
• मुख्यमंत्री ने ख़ुद खेल गतिविधियों में भाग लेकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
• प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
• अग्निवीर योजना के ज़रिए युवाओं को देश की तीनों सेनाओं में सेवा और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
• ट्रेनिंग युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करता है।
• कठिन प्रशिक्षण और टीम गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में निर्णय लेने की क्षमता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है।
• योजना से ट्रेंड युवा भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के लिए भी सक्षम बनते हैं।

सरकार का अधिकारियों को निर्देश प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर अपडेट किए जाएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर अपडेट किए जाएं और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की मदद से युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से और अधिक मजबूत बनाया जाए।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा: “अग्निवीर योजना देश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कहा हमारी प्राथमिकता है कि उत्तराखंड के युवा इस योजना के माध्यम से देश सेवा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनें।
