राजस्थान के अलवर के रैणी थाना में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपी दोसा जिले के बसवा के रहने वाले हैं. हालांकि, अभी मुख्य आरोपी राहुल सैनी गिरफ्तार हुआ है, उसके दो दोस्त अभी भी फरार चल रहे हैं.
दरअसल, पीड़िता ने अपने भाई को पूरी जानकारी दी थी, जिसके बाद भाई ने पुलिस को पूरा मामला बताया. जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे पीड़िता पैदल स्कूल जा रही थी. अचानक ही एक बोलेरो गाड़ी आती है और उसे खींचकर अंदर ले जाती है. उसके हाथ पैर को बांधा दिया जाता है. साथ ही आंखों पर पंट्टी बांधी जाती है. कुछ दूरी पर जाकर एक और लड़के को गाड़ी में बैठाया गया. उसके बाद वह सभी उसे अनजान जगह ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया. कमरे में उसकी पट्टी को खोला गया और उसके साथ सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी बनाई गई. साथ ही किसी को बताने पर भाई को जान से मार देंगे की धमकी दी गई.
गांव में पीड़िता के गायब होने की खबर फैल चुकी थी. इसी कारण से जब आरोपी पीड़िता को वहीं, छोड़ने के लिए वापस 1 बजे गए, तो उसकी गाड़ी में लोगों ने आग लगा दी. हालांकि, आरोपी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए थे. गांव वालों ने पीड़िता के भाई को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद में भाई बहन को घर लाया और अपनी बहन से सारी बातें जानी.
सारी बातें बताने के बाद में भाई ने रैणी थाना में मामला दर्ज कराया. बता दें कि पीड़िता के पिता का देंहात हो चुका है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जली हुई गाड़ी को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पकड़े गए आरोपी के फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच भी की गई है. अन्य फरार आरोपियों कों ढूंढने के लिए छापेमारी की जा रही है.
ये भी पढे़ं: ‘केजरीवाल ने मुझे अपने घर में…’, BJP में शामिल होते हुए क्या बोलीं स्वाति मालीवाल? पीएम मोदी की जमकर तारीफ
