झारखंड के हजारीबाग जिले में CBI ने CWC के मैनेजर को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 21 लाख रुपए कैश और भारी मात्रा में जेवर बरामद किए गए हैं.

CBI ने गिरफ्तार किया CWC मैनेजर
झारखंड के हजारीबाग जिले में CBI ने केंद्रीय वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के एक मैनेजर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल को सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया था, जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. सीबीआई ने केंद्रीय वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के मैनेजर को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.
1 लाख रुपए की मांगी थी रिश्वत
मामले में आरोप है कि मैनेजर ने शिकायतकर्ता से काम को जारी रखने के लिए 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद पीड़ित ने सीबीआई से मामले की शिकायत की. सीबीआई ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए जाल बिछाया और आरोपी मैनेजर को पीड़ित से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मैनेजर को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी के घर पर भी तलाशी की गई.
घर से बरामद हुए 21 लाख रुपए और जेवर
आरोपी के घर पर तलाशी करने के दौरान भारी मात्रा में नकदी और जेवर के साथ कई डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं. सीबीआई के मुताबिक जांच के दौरान आरोपी के ठिकानों पर तलाशी करने पर 21 लाख रुपए नकद और बड़ी मात्रा में जेवर और संपत्ति से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं. सीबीआई द्वारा की गई इस बरामदगी को जांच के एंगल से काफी जरूरी माना जा रहा है.
मामले में CBI कर रही जांच
आरोपी मैनेजर को सीबीआई ने गिरफ्तार करके रांची की समक्ष अदालत में पेश किया. जिसके बाद आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले को लेकर CBI का कहना है कि लगातार जांच की जा रही है और CWC के दूसरे अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. सीबीआई इस मामले में जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.
यह भी पढ़ें- ‘केजरीवाल ने मुझे अपने घर में…’, BJP में शामिल होते हुए क्या बोलीं स्वाति मालीवाल? पीएम मोदी की जमकर तारीफ
