पटियाला जिले में राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच मौजूद डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हुआ है. इस मामले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका
पंजाब के पटियाला से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पटियाला जिले में राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच मौजूद डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. इस धमाके के कारण आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई. धमाके की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ GRP और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई.
आतंकी साजिश से भी जोड़ा जा रहा मामला
इस धमाके में फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. इसे लेकर किसी बड़ी आतंकी साजिश की आशंका भी जताई जा रही है. धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी किया गया है. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील करके मामले की जांच को शुरू कर दिया है. हालांकि इस घटना में किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.
सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच
इस धमाके के बाद घटना को किसी बड़ी आतंकी साजिश या ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है. जांच एजेंसियां इस मामले में जांच कर रही हैं, कि इस मामले में किसी का हाथ है या यह घटना कैसे हुई है. आपको बता दें कि इससे कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में मौजूद पंजाब बीजेपी ऑफिस के बाहर मौजूद पार्किंग में भी धमाका हुआ था.
गुरदासपुर में मिली संदिग्ध चीज
आपको बता दें कि गुरदासपुर में गीता मंदिर रोड पर मौजूद बाजार में सोमवार की शाम को विस्फोटक जैसी संदिग्ध चीज मिली है. जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है. एक दुकानदार के मुताबिक कुछ अनजान लोग बाइक से आए और दुकान के बाहर किसी तरह की चीज फेंकी और वहां से भाग गए. जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके को लेकर लगातार जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- नाम और धर्म पूछकर किया हमला, मुंबई में पहलगाम जैसी वारदात; ATS को सौंपी गई मामले की जांच
