पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. इस दौरान भवानीपुर सीट पर मतदान केंद्र का दौरान करने के लिए बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी दोनों ही एक मतदान केंद्र के बाहर पहुंच गए.

पश्चिम बंगाल चुनाव का दूसरा चरण
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. आज यानी बुधवार को सुबह 7 बजे से राज्य के 7 जिलों की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. आपको बता दें कि यह चरण बेहद अहम है, क्योंकि आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर समेत कई सीटों पर मतदान हो रहा है. इससे पहले 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था.
ममता और शुभेंदु आमने-सामने
बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में हाई वोल्टेड ड्रामा भी शुरू हो गया है. आपको बता दें कि मतदान के दौरान भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और बीजेपी की तरफ से शुभेंदु अधिकारी दावेदारी कर रहे हैं. जिसको लेकर बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी दोनों ही एक मतदान केंद्र के बाहर पहुंच गए. जिसके कारण इलाके में तनाव की स्थिति बन गई.
बड़ी संख्या में लोगों के साथ पहुंची ममता
आपको बता दें कि ममता बनर्जी जब मतदान केंद्र पर पहुंची तो शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के साथ भारी संख्या में लोगों के पोलिंग बूथ पर आने को लेकर सवाल उठाए. इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि एक उम्मीदवार होने के रूप में ममता बनर्जी मतदान केंद्रों का दौरान करने का पूरा अधिकारी रखती हैं, लेकिन उनके साथ में इतनी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं और वे अपने साथ इतने लोग ला रही हैं, यह ठीक नहीं है और न ही इसकी जरूरत है.
शुभेंदु अधिकारी ने उठाए सवाल
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि आज ममता बनर्जी सिर्फ एक उम्मीदवार हैं और उन्हें मतदान केंद्रों पर जाकर दौरान करने का पूरा अधिकार है, लेकिन वे इतने ज्यादा लोगों के साथ में यहां पर क्यों आई हैं? उन्होंने कहा कि मैं भी मतदान केंद्रों का दौरा कर रहा हूं, लेकिन सिर्फ अपने सुरक्षा गार्ड्स के साथ में जा रहा हूं. उन्हें भी यही करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ममता इतने लोगों को डर फैलाने के लिए अपने साथ लाई हैं.
यह भी पढे़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग; मैदान में उतरे 1,448 उम्मीदवार
