देश की कई प्रमुख एयरलाइंस ने भारत सरकार को चेतावनी दी है कि अगर ATF की कीमतों को कम नहीं किया गया, तो उड़ानों को बंद करना पड़ेगा.

एयरलाइंस की सरकार को वॉर्निंग
भारतीय विमानन क्षेत्र इस वक्त सबसे ज्यादा कठिन समय से होकर गुजर रहा है. देश की कई प्रमुख एयरलाइंस ने भारत सरकार को चेतावनी दे दी है. आपको बता दें कि विमान में पड़न वाले ATF की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण एयरलाइंस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी को लेकर अब देश की प्रमुख एयरलाइंस ने सरकार को चेतावनी दी है.
FIA ने लिखा पत्र
आपको बता दें कि एयरलाइंस ने सरकार को वॉर्निंग देते हुए कहा है कि अगर ATF की कीमतों से उन्हें राहत नहीं मिलती है, तो उन्हें अपनी उड़ानों को बंद करना पड़ेगा. इस वॉर्निंग को देते हुए फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने नागर विमानन मंत्रालय को एक पत्र लिखा है. आपको बता दें कि एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट इस फेडरेशन के सदस्य हैं.
ATF की कीमतों को लेकर मांग
FIA ने नागर मंत्रालय से विमान के ईंधन ATF की कीमतों, टैक्स और घरेलू उड़ानों और इंटरनेशनल उड़ानों के लिए एक समान कीमत को निर्धारित करने की व्यवस्था की मांग की है. FIA ने कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं कई क्षेत्रों में हवाई क्षेत्र के बैन होने के कारण परिचालन की लागत भी बढ़ गई है. विमानन कंपनियों के टोटल खर्च का लगभग 40% हिस्सा ATF का ही होता है.
विमानों को खड़ा करने की आ सकती है नौबत
आपको बता दें कि FIA ने 26 अप्रैल को पत्र लिखा था और उसमें कहा है कि ATF की कीमतों में बढ़ोतरी से एयरलाइंस को भारी नुकसान होगा और विमानों को खड़ा करने की नौबत आ जाएगी, जिससे उड़ानों को बंद करना पड़ेगा. इस पत्र में FIA ने ATF पर 11% उत्पाद फीस को स्थगित करने की मांग की है. उनका कहना है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और रुपए की गिरावट के कारण लागत और भी बढ़ गई है.
पिछले महीने किया गया था कीमत को सीमित
एयरलाइंस संगठन के मुताबिक सरकार ने पिछले महीने घरेलू उड़ानों के लिए ATF की कीमतों में बढ़ोतरी को 15 रुपए लीटर तक सीमित कर दिया था, लेकिन इंटरनेशनल उड़ानों के लिए कीमतों में 73 रुपए लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसके कारण उड़ानों पर काफी असर पड़ रहा है और अप्रैल के महीने में बारी नुकसान हो रहा है. एयरलाइंस ने चेतावनी दी है कि अगर यही कीमतें रहीं तो घरेलू और इंटरनेशनल दोनों उड़ानों को संचालित करना असंभव हो जाएगा और उड़ानों को बंद करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- भवानीपुर में तनाव: शुभेंदु अधिकारी और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प; सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा
