बिहार के पटना में एक होटल के कमरे से युवक का शव बरामद हुआ है. युवक होटल में अपनी गर्मफ्रेंड के साथ रुका हुआ था. पुलिस को कमरे से पावर बढ़ाने की कुछ दवाइयां भी मिली हैं.

होटल में युवक की मौत
बिहार के पटना से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. पटना के रामकृष्ण नगर इलाके में एक होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक युवक का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. मृत युवक की पहचान जहानाबाद के रहने वाले संतोष कुमार शर्मा के रूप में की गई है. पूरी घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के पास मौजूद एक होटल की है.
गर्लफ्रेंड के साथ रुका था युवक
जानकारी के मुताबिक मृतक अक्सर पटना आने पर इसी होटल में रुकता था. युवक अलग-अलग मौकों पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ में होटल में आता था. इस बार भी उसने पटना आने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को कमरे में बुलाया था. युवक की गर्लफ्रेंड मूल रूप से पटना की रहने वाली है, हालांकि फिलहाल वह कोलकाता में रहती है. बताया जा रहा है कि घटना वाली रात दोनों एक साथ ही होटल के कमरे में रुके हुए थे.
सुबह से समय युवती ने दी जानकारी
बताया जा रहा है कि पूरी रात किसी भी तरह की कोई असामान्य गतिविधि नहीं हुई, लेकिन सुबह के समय युवती ने होटल प्रबंधन को सूचना दी कि युवक कमरे में मृत हालत में है. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी शुरू कर दी. पुलिस ने संतोष का शव पंखे से लटका हुआ बरामद हुआ है.
परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
पुलिस के तलाशी लेने पर कमरे से पावर बढ़ाने की कुछ दवाइयां भी बरामद हुई हैं. दवाइयों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि शुरुआती जांच में युवक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिल हैं. जिससे यह मामला और भी उलझ गया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या की गई है जिसमें युवती की भूमिका भी हो सकती है.
पुलिस ने हिरासत में ली युवती
परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या की गई है और इस घटना में लड़की की भूमिका भी हो सकती है, क्योंकि वह घटना के समय पर मौजूद थी. परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.
यह भी पढे़ं- नागपुर में पुलिस महकमे में हड़कंप, साइबर थाने के 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड; जानें क्या है मामला
