पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद लगातार राज्य में हिंसा हो रही हैं. पुलिस ने पिछले 48 घंटों में राज्य में 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही लगभग 1100 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

चुनाव के बाद से सुलग रहा बंगाल
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता परिवर्तन हो गया है. जिसके बाद से लगातार राज्य में कई इलाकों से राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच झड़प और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं. इसको लेकर बंगाल पुलिस लगातार हिंसा और उपद्रव फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. हालातों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रहे हैं.
48 घंटों में 500 से ज्यादा गिरफ्तार
राज्य में कई संवेदनशील इलाकों में भारी मात्रा में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) सिद्ध नाथ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 48 घंटों के अंदर राज्य में 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसी के साथ लगभग 1100 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. जिससे राज्य में हिंसक घटनाओं को रोका जा सके.
200 से ज्यादा FIR दर्ज
पुलिस राज्य में लगातार छापेमारी और निगरानी कर रही है. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लगातार फील्ड में निगरानी करते रहें. राज्य में अभी तक 200 से भी ज्यादा FIR दर्ज की जा चुकी हैं. इसी के साथ पुलिस ने अब तक 433 लोगों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार भी किया गया है. इसके साथ बड़ी संख्या में लोगों को रोकथाम के लिए हिरासत में लिया गया है.
पुलिस कर रही कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक राज्य में हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और हिंसकों की पहचान की जा रही है. कई इलाकों में सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को चिह्नित किया गया है. राज्य में चुनाव के बाद से लगातार हिंसा हो रही है. इसी हिंसा के बीच बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की गई है. पुलिस इस मामले में भी लगातार कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें- पटना में भव्य शपथ ग्रहण समारोह! नीतीश के बेटे निशांत ने ली मंत्री पद की शपथ; 32 विधायक ले रहे शपथ
