बिहार में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

पटना में शपथ ग्रहण समारोह
बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है. बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई बड़े नेता राजधानी पटना के गांधी मैदान में मौजूद हैं. पटना के गांधी मैदान में सम्राट सेना का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है. इस दौरान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं.
निशांत कुमार ने ली मंत्री पद की शपथ
इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत भी पहुंचे हैं. इस समारोह में कई बड़े नेताओं के साथ में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. आपको बता दें कि सम्राट चौधरी के कैबिनेट के विस्तार के लिए शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े नेता पहुंचे हैं. इस दौरान नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
32 मंत्री लेने जा रहे शपथ
जानकारी के मुताबिक सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के 16-16 मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सुबह से ही NDA सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण को लेकर कॉल आनी शुरू हो गई थी. बीजेपी के साथ, जेडीयू, एलजेपी (आर) और HAM कोटे से कुल 32 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.
कई नए चेहरे भी शामिल
जनता दल यूनाइटेड यानी JDU के भी कई प्रमुख चेहरे शपथ ले रहे हैं. जेडीयू के नेताओं में नीतीश कुमार के खेमे के कई बड़े नेताओं के साथ में कुछ नए चेहरे भी शामिल हुए हैं. आपको बता दें कि श्वेता गुप्ता मंत्री के तौर पर अपनी शुरुआत करने जा रही हैं, इसी के साथ दामोदर रावत को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए कहा गया है. जेडीयू के वे नेता जिन्होंने नीतीश कुमार सरकार में काम किया था, लगभग उन सभी चेहरों को इस बार भी जगह दी गई है.
यह भी पढ़ें- बिना नंबर प्लेट की बाइक और ओवरटेक करती कार! चंद्रनाथ मर्डर केस में खुलासा; छोटे हथियार से हुई वारदात
