राजस्थान के कोटा से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर सरकारी अस्पताल की लापरवाही से कई महिलाओं की हालत गंभीर और 1 की मौत हो गई है. कोटा में ही स्थित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की हालत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है. बता दें कि इनमें से एक ही मौत भी चुकी है. मृत महिला की पहचान चित्तौड़गढ़ जिले के भैंसरोडगढ़ निवासी 26 वर्षीय पायल के रूप में की गई है. हालांकि, गनीमत यह रही कि नवजात बेटे की हालत पूरी तरीके से स्थिर है.
सभी महिलाओें मे समान लक्षण
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात से लेकर मंगलवार के दिन तक अस्पताल में 12 से 13 महिलाएं सिजेरियन के लिए भर्ती कराई गई थी. सभी का ऑपरेशन किया गया, लेकिन 8 से 10 घंटों के बीच ही सभी महिलाओं की तबीयत खराब होने लगी.
नवजातों को एनआईसीयू में रखा
सभी महिलाओं की बीपी और प्लेटलेट्स में काफी तेजी से गिरावट होने लगी थी. इन समस्याओं के साथ ही सभी महिलाओं में पेशाब रुकने जैसी परेशानी भी देखी जाने लगी थी. इससे पता लगाया जा सकता हैं कि सभी के किडनी में संक्रमण हो गया है. पेशाब वाली समस्या के बाद में सभी को नेफ्रोलॉजी वार्ड में भर्ती कराया. वहीं, नवजात को एनआईसीयू में रखा गया है.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे अस्पताल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे है. उन्होंने सभी मरीजों के हाल-चाल पहुंचे. साथ ही जांच समितियों का निर्माण भी किया ताकि तबीयत बिगड़ने के पीछे के सही कारणों को पता लगाया जा सके. फिलहाल सभी की स्थिति गंभीर है.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में राजनीतिक घमासान: 108 सीटें जीतने के बाद भी मुश्किल में विजय, समर्थन जुटाने में लगी TVK
