पानीपत में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक सास-ससुर अपने बहू के पहनावे और रहन सहन से इतना परेशान हो गए कि उन्होंने सल्फास खाकर सुसासड कर लिया है. सास का नाम सुमन और ससुर का नाम राजेश है. बहू का नाम स्नेहा है. स्थानीय लोगों में इस मामले के बाद में आक्रोश का माहौल है.
दोनों के बीच में झगडे़ हुए
जानकारी के अनुसार, बेटा आशीष फेसबुक के सहारे स्नेहा से मिला था. दोनों के बीच में दो साल तक रिलेशनसिप था, जिसके बाद 2025 में दोनों ने परिवार की सहमति से लव मैरिज कर ली. हालांकि, शादी में धीरे-धीरे तनाव आने लगा. दरअसल, सास-ससुर बहू के पहनावे से परेशान थे. साथ ही उसके रील्स बनाने से भी. वह चाहते थे बहू साड़ी पहने. तो वहीं, बहू इसके बिल्कुल उलटे व्यवहार की थी. वह काफी मॉडर्न परिवार से आती थी. इसी को लेकर हमेशा दोनों के बीच में झगडे़ हुए करते थे. बेटा आशीष हमेशा अपनी बीवी का साथ लिया करता था. इसी से वह परेशान हो गए की लड़ाई झगड़ा होने के बाद में उन्होंने सल्फास की गोली खा ली.
पुलिस ने किया मामला दर्ज
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया. वहीं, बहू के खिलाफ में मामला दर्ज कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: ‘नई पीढ़ी और नई आवाज’- थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर राहुल गांधी ने दी बधाई
