राजस्थान के धौलपुर में एक महिला ने अपने 2 साल के बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली. महिला ने पहले बच्चे को तालाब में फेंका और उसके बाद खुद तालाब में कूद गई. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

बच्चे के साथ की आत्महत्या
राजस्थान के धौलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. धौलपुर से मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने 2 साल के बच्चे के साथ तालाब में छलांग लगी दी और सुसाइड कर लिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पहले बच्चे को तालाब में फेंका
जानकारी के मुताबिक मृत महिला की पहचान सुमन के रूप में की गई है. ग्रामीणों के मुताबिक पहले महिला ने अपने बच्चे को तालाब में फेंका और उसके बाद खुद भी तालाब में कूद गई. जिसके बाद महिला की भी मौत हो गई. मामले में पुलिस की टीम जांच में जुट गई है और शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
सूचना पर पहुंची पुलिस
आपको बता दें कि धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में यह पूरी घटना हुई है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने महिला और बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू किया, जिसके बाद लगभग 2 घंटों तक मेहनत करके महिला और बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला गया.
मामले में जांच कर रही पुलिस
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपने साथ लगभग 2 साल के बच्चे को लेकर तालाब के पास में घूम रही थी. जिसके बाद उसने थोड़ी ही देर में बच्चे को तालाब में फेंक दिया और उसके बाद खुद भी तालाब में कूद गई. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और पता लगा रही है कि महिला ने सुसाइड क्यों किया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है.
यह भी पढ़ें- भविष्यवाणी करने वाले की राजनीति में एंट्री, विजय ने सरकार में अपने ज्योतिषी को बनाया OSD; सलाह पर बदला था शपथ का समय
