मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया. जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छत्तीसगढ़ से वापस लौटकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

उत्तराखंड के पूर्व सीएम का निधन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया है. जिसके बाद पूरे राज्य में 3 दिनों के लिए राजकीय शोक घोषित किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी भावुक नजर आए हैं. पुष्कर सिंह धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इस दौरान उन्होंने परिवार को भी हिम्मत देने का काम किया है.
बस्तर में मौजूद थे सीएम धामी
आपको बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर सीएम धामी काफी भावुक नजर आए हैं. बताया जा रहा है कि मंगलवार को जब बीसी खंडूड़ी का निधन हुआ तो उस दौरान सीएम धामी छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौजूद थे. बस्तर में वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक कर रहे थे.
निधन की खबर सुन लौटे वापस
बैठक के दौरान जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीसी खंडूड़ी के निधन की खबर मिली तो वे तुरंत ही देरहादून वापस आ गए. आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हरिद्वार में हुए सम्प्पन अंत्येष्टि में भी शामिल हुए हैं. इस दौरान उन्होंने राज्य के प्रति जनरल खंडूड़ी के योगदान को नमन किया और राज्य में 3 दिनों के राजकीय शोक के साथ एक दिन के अवकाश को लेकर निर्देश दिए हैं.
अर्थी को दिया कंधा
सीएम धामी ने जनरल खंडूडी की अंत्येष्टि पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न कराने के भी निर्देश दिए थे. बुधवार को भी मुख्यमंत्री धामी जनरल बीसी खंडूड़ी के आवास पर पहुंचे और इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया. जिसके बाद वो शव यात्रा के साथ बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और अंत्येष्टि में शामिल हुए. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की अर्थी को कंधा भी दिया है.
यह भी पढ़ें- मिट्टी में मिलाया 16 साल का भरोसा! कर्मचारी ने गायब कर दिए 2 करोड़ के गहनें; CCTV से खुला राज
