छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भरोसे का कत्ल करने का मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक ज्वेलर्स की दुकान से 2 करोड़ का सोना चोरी कर लिया गया है. हालांकि, इससे भी चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि इस चोरी को 16 साल से दुकान पर काम कर रहे कर्मचारी ने ही अंजाम दिया है. मामला रायपुर के सदर बाजार के मनोहरलाल एंड कंपनी का है.
गहनों को लॉकर में रखने का काम
जानकारी के मुताबिक, करोबारी सुनील बंसाली ‘मनोहरलाल एंड कंपनी ज्वेलर्स’ के मालिक है. वह वहां 16 सालों से काम कर रहे थे. 16 साल से आरोपी कर्मचारी सूरज साहू दुकान बंद होने के बाद में डिस्प्ले में रखे गहनों को लॉकर में रखने का काम करता था. हालांकि, 9 अप्रैल 2026 चोरी करने वाले दिन आरोपी सूरज साहू ने गहनों को लॉकर में रखने के बजाए अपने पास रख लिया. शुरू में लेकिन किसी को भी पता नहीं चला, लेकिन बाद में 13 अप्रैल के दिन स्टॉक वेरिफिकेशन के समय 495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब मिला था.
कीमत 2 करोड़ के आसपास
गायब होने के बाद में सभी स्टॉफ से इसके बारे में पूछा गया. किसी तरीके का सुराग ने मिलने के बाद में शोरूम में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. फुटेज में 16 साल से काम कर रहा कर्मचारी सूरज साहू दोपहर 4:21 बजे गहनों के साथ दिखाई दिया. चोरी किए गहनों कई डिजाइन और कैटेगरी के थे. उन सभी की कीमत 2 करोड़ के आसपास में बताई जा रही है.
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोतवाली थाने में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ में केस दर्ज किया गया. हालांकि, आरोपी अभी सभी की चंगुल से बाहर है. पुलिस छापेमारी कर आरोपी को ढूंढ रही है.
ये भी पढ़ें: ढूंढता रहा परिवार! दीवार और लिफ्ट के गेट के बीच फंसा मासूम; खेलते हुए खत्म हुई जिंदगी
