छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक ज्वेलरी शोरूम में 16 सालों से काम कर रहे कर्मचारी ने दुकान से 4 करोड़ रुपए के गहनों को गायब कर दिया. दुकान मालिक ने कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की चोरी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नामी ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों रुपयों के सोने के गहनों की चोरी हुई है. इस घटना के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है. मामले में जांच करते हुए शोरूम के एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि कर्मचारी ने 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत के सोने के गहनों को हड़पा है.
16 सालों से काम करता था कर्मचारी
जानकारी के मुताबिक रायपुर के सदर बाजार में मौजूद मनोहरलाल एंड कंपनी ज्वेलर्स के मालिक सुरेश बंसाली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस दौरान उन्होंने बताया कि सूरज साहू नाम का कर्मचारी उनके शोरूम में पिछले 16 सालों से काम कर रहा था. उन्होंने बताया कि वह काफी भरोसे का आदमी था और उसे जिम्मेदारी दी गई थी कि वह कारोबार खत्म होने के बाद डिस्प्ले में रखे गहनों को सुरक्षित लॉकर में रखेगा.
लॉकर के बजाय अपने पास रखे गहनें
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल 2026 को सूरज ने दुकान बंद होने के बाद गहनों को लॉकर की जगह अपने पास रख लिया. शुरुआती में इ बात को लेकर किसी को भी जानकारी नहीं हुई. जिसके बाद 13 अप्रैल को शोरूम के स्टॉक की रेगुलर जांच की गई. इस दौरान लगभग 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोने के गहने गायब मिले. जिनमें अलग-अलग डिजाइन और श्रेणी के गहने शामिल थे.
पुलिस कर रही जांच
दुकान से गायब हुए गहनों की कीमत बाजार में लगभग लगभग 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है. मामले में जब कर्मचारियों से पूछताछ की गई, तो ठोस जानकारी सामने नहीं आई. जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया. इस दौरान सूरज शाम को 4 बजकर 21 मिनट पर गहनों को अपने साथ में ले जाता दिखा. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- ढूंढता रहा परिवार! दीवार और लिफ्ट के गेट के बीच फंसा मासूम; खेलते हुए खत्म हुई जिंदगी
