जम्मू-कश्मीर के राजौरी के जंगलों में सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सेना का ऑपरेशन शेरवाली 7वें दिन भी जारी है. सूचना है कि जंगल इलाके में 2-3 पाकिस्तानी आतंकी छिपे हैं.

7वें दिन भी जारी ऑपरेशन शेरवाली
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दोरिमाल-गंभीर मोगला जंगल इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों के ठिकानों को एक बार फिर से निशाना बनाया है. आपको बता दें कि ऑपरेशन शेरवाली का यह छठा दिन था. इस ऑपरेशन से 7वें दिन भी मुठभेड़ जारी है.
पाकिस्तानी आतंकी होने की आशंका
इस ऑपरेशन के पिछले कुछ दिनों में ड्रोन और हेलिकॉप्टर से भी निगरानी की गई. आपको बता दें कि राजौरी के जंगल के अंदरूनी हिस्से में 2-3 पाकिस्तानी आतंकियों को होने की हलचल देखी गई थी, जिनमें एक कमांडर भी शामिल है. इन जानकारियों के बाद सुरक्षा बलों ने आज यानी शुक्रवार को कई रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) उनके ठिकानों पर दागे हैं. सुरक्षा बलों के मुताबिक आतंकियों के छिपे होने की जगह की संभावना के कारण यहां RPG दागे गए हैं.
RPG राउंड की गई फायरिंग
सुरक्षा बलों द्वारा की गई इस फायरिंग का सीधा मकसद आतंकियों को जवाब देने के लिए उकसाने और अपनी जगह का पता देने के लिए उकसाना था. RPG राउंड से घने पेड़ों से धुएं का गुबार निकला. जिससे साफ हो गया कि टारगेटेड जगहों पर सीधे हमले हुए हैं. एक अधिकारी के मुताबिक घने पेड़ों और ऊबड़-खाबड़ इलाके की वजह से नुकसान के कारण हम कोई रिस्क नहीं ले रहे हैं.
ठिकाने को किया था खत्म
आपको बता दें कि इन जगहों के पास में घेरबंदी भी काफी कड़ी कर दी है. जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुई गोलीबारी के दौरान एक आतंकी घायल हुआ था, जिसके बाद से सेना लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. सुरक्षा बलों ने आतंकियों के एक ठिकाने का भी पता लगाया था, जिसको खत्म कर दिया गया था. आपको बता दें कि इस ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर, ड्रोन और सर्च डॉग की भी मदद ली जा रही है.
यह भी पढ़ें- अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग! AAP नेता को मारी गई गोली; हिंसा में बदला पार्किंग विवाद
