‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके शनिवार की सुबह अमेरिका से बोस्टन होते हुए दिल्ली पहुंच गए है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पार्टी को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी थी. हालांकि, प्रदर्शन को रोकने के लिए याचिका भी दायर की गई थी पर कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से पूरी तरीके से इनकार कर दिया था.
VIP treatment देने से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार
जंतर मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व अभिजीत दिपके करने वाले हैं. बता दें उन्होंने और CJP के प्रतिनिधियों ने जीएमआर ऑफिशियल्स से 30 घंटे तक बातचीत की. ऐसा इसलिए ताकि उन्हें वीआईपी एग्जिट दी जाए. हालांकि, सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की ओर से इस मांग को ठुकरा दिया गया था, जिसके बाद में उन्होंने बिना किसी बैग के नार्मल रूट से ही एग्जिट ली.
हाथ में भीमराव आंबेडकर की किताब
बाहर आते समय संस्थापक के पास में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की किताब भी मौजूद थी, जिसे उन्होंने बाहर निकलते समय हाथ ऊपर कर दिखाया था. पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने समर्थकों से तिरंगा झंडा, किताबें और फूल लेकर आने को कहा है. उन्होंने लोगों से अपने साथ-साथ परिवार को लाने की भी बात की है. उन्होंने PM नरेंद्र मोदी से अपील की है कि प्रधानमंत्री जी आपके शिक्षा मंत्री पूरी तरीके से नाकाबिल हैं. उनकी वजह से हमारी शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो गई है. इतने सारे पेपर लीक हो चुके हैं, जिसकी वजह से करोड़ों बच्चे परेशान हो गए है. कई बच्चों ने तो सुसाइड तक कर लिया. उन्होंने मोदी जी से प्लीज कर मांग की है कि धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए ताकि लोकतंत्र पर विश्वास कायम हो.
सुरक्षा बढ़ाई गई
संभावना जताई जा रही हैं कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग भाग ले सकते हैं. इसी कारण से दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही ड्रोन से भी माहौल पर नजर रखी जा रही है. ताकि किसी भी तरीके का तनाव उत्पन्न न हो. प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों के आवास के बाहर में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती लोगों की सुरक्षा में की गई है. सेंट्रल दिल्ली को 12 जोन में बांटा गया और हर एक जोन की जिम्मेदारी डीसीपी स्तर के अधिकारी को नेतृत्व के लिए दी गई है.
ये भी पढ़ें: पति संग मछली बनाने की बात पर शुरू हुआ विवाद बना रहस्य, पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
