Neem Karoli Baba Ashram: एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग जैसी वैश्विक हस्तियों की प्रेरणास्थली रहे विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करोली महाराज के ‘कैंची धाम’ का स्थापना दिवस आगामी 15 जून को बेहद भव्य रूप से मनाया जाएगा. इस साल बाबा के भक्तों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी का अनुमान है, जिसे देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.
प्रकृति के बीच होगी यात्रा
प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जंगलों के बीच से एक विशेष ‘ट्रैकिंग रूट’ (पैदल मार्ग) तैयार करवाया है. वन विभाग को इस रूट की सफाई और मरम्मत के सख्त निर्देश दिए गए हैं. इसके जरिए भक्त उत्तराखंड की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और शांत वादियों का नजारा लेते हुए सुरक्षित तरीके से पैदल ही धाम तक पहुंच सकेंगे.
ट्रैफिक प्लान जारी
मेले के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने विशेष रूट प्लान लागू किया है. नैनीताल के अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि 14 और 15 जून को कैंची धाम क्षेत्र में सभी निजी व बाहरी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित (बैन) रहेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भवाली और अन्य निर्धारित स्थलों से शटल सेवा और वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी को असुविधा न हो. 14 और 15 जून को कैंची धाम क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. वन विभाग को जंगलों के बीच बने ट्रैकिंग रूट की सफाई और सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि पैदल जाने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।”
1 लाख से ज्यादा भक्तों की उम्मीद
बाबा के भक्त अभी से ही धाम में जुटने लगे हैं और विशाल भंडारे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मंदिर परिसर में बाबा के प्रसिद्ध ‘मालपुआ’ प्रसाद को बनाने का कार्य भी पूरी शुद्धता के साथ शुरू कर दिया गया है. मंदिर समिति का अनुमान है कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार करीब एक लाख से अधिक ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दर्शन और आशीर्वाद लेने कैंची धाम पहुंच सकते हैं.
ये भी पढ़ें: UP BJP Mission 2027: मिशन 2027 के लिए भाजपा का जातीय गणित तैयार, यूपी में जल्द घोषित होंगे नए क्षेत्रीय अध्यक्ष
