महाराष्ट्र के PCMC यानी की पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया है. बता दें कि PCMC ने चिखली के कुदलवाड़ी इलाके में बिना इजाजत के बने हुए 11 ढांचों पर बुलडोजर एक्शन किया है. इस एक्शन में पांच मंदिर, एक मंदिर से जुड़ा अखाड़ा और पांच मस्जिद शामिल है.
हल्का लाठीचार्ज
बता दें कि एक्शन के समय में भारी मात्रा में पुलिसबल की तैनाती की गई थी. संभावना थी कि इस एक्शन के समय में तनाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, जैसी संभावना जताई गई थी, वैसा ही देखने को मिला. दरअसल, कुछ उपद्रवियों ने एक्शन के समय में पत्थरबाजी की थी, जिसमें करीब 19 लोग घायल हो गए थे. बता दें कि और 9 जून की रात में एक बड़ी भीड़ ने बुलडोजर एक्शन का विरोध किया, जिसकी वजह से भीड़ पूरी तरीके से हिंसक हो गई थी. पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए हल्का लाठीचार्ज कर लोगों को इधर उधर करने की कोशिश की.
500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने भीड़ को हिंसक रूप देने वाले 2 लोगों को पकड़ा है. वहीं, 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ में FIR को भी दर्ज किया है. इन सभी पर गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के तहत में मामला दर्ज किया गया है. हिंसा करने के लिए इन पर प्रॉपर्टी डिफेसमेंट प्रिवेंशन एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, इस जगह पर कुल 21 ऐसे धार्मिक ढांचे है, जो कि बिना इजाजत के तैयार किए गए है. पुलिस ने करीब 500 लोगों के खिलाफ में मामला दर्ज किया है.
ये भी पढ़ें: ‘समुद्र’ में पुलिस की छापेमारी! 64 ग्राहकों को हिरासत में लिया; कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश
