महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस ने देर रात एक ऑर्केस्ट्रा बार पर छापेमारी करके 8 स्टाफ और 64 ग्राहकों को हिरासत में ले लिया. जिसके बाद कोर्ट ने सभी ग्राहकों को छोड़ने का आदेश दे दिया.

ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस की छापेमारी
महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस ने रात के समय एक ऑर्केस्ट्रा बार पर छापेमारी की. नियमों को तोड़ने पर की गई शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बार के स्टाफ के साथ 64 ग्राहकों को भी हिरासत में ले लिया. हालांकि यह मामला पूरा पलट गया क्योंकि कोर्ट ने ग्राहकों को हिरासत में लेने पर सवाल उठा दिए और उन्हें छोड़ने को लेकर आदेश दे दिया.
64 ग्राहक और 8 स्टाफ मेंबर हिरासत में
आपको बता दें कि मुंबई के समुद्र नाम के ऑर्केस्ट्रा बार में पुलिस ने छापेमारी की. बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बार में नियमों को तोड़ा जा रहा है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके बार में मौजूद लगभग 64 ग्राहकों और 8 स्टाफ मेंबर को हिरासत में ले लिया. इस दौरान कुछ बार डांसरों को भी मौके से सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया.
कोर्ट में किए गए पेश
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मुंबई के दहिसर इलाके का है. स्टाफ और ग्राहकों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस सभी को दहिसर पुलिस स्टेशन लेकर पहुंच गई. जिसके बाद मंगलवार को सभी लोगों को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद यहां से इस पूरे मामले की कहानी बदल गई. मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने सवाल उठाया कि ग्राहकों को हिरासत में क्यों लिया गया है?
ग्राहकों को छोड़ने का आदेश
इस मामले को लेकर कोर्ट ने साफ कहा कि वहां पर सिर्फ मौजूद होना किसी अपराध का हिस्सा नहीं है. जिसके बाद कोर्ट ने सभी 64 ग्राहकों को रिहा करने का नोटिस दे दिया. पुलिस को अदालत ने आदेश दिया कि सभी ग्राहकों को छोड़ दिया जाए. वहीं बार के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और उन्हें दोबारा से आगे कोर्ट में पेश किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- नूंह में नाबालिग से गैंगरेप! 5 युवकों ने जंगल में की घिनौनी हरकत; पुलिस ने दर्ज की FIR
