हरियाणा के नूंह में एक 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 5 युवकों ने मिलकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

नूंह में किशोरी से गैंगरेप
हरियाणा के नूंह से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 16 साल की नाबालिग के साथ 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. बताया जा रहा है कि युवकों ने पहले लड़की को किडनैप किया और उसके बाद गैंगरेप किया. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है.
6 जून की सुबह गायब थी किशोरी
लड़की के पिता ने बताया कि 6 जून की सुबह के समय जब वे उठे तो उस दौरान लड़की अपने घर से गायब थी. लड़की के पिता ने बताया कि बाद में मोटरसाइकिल से कुछ लोग उसे घर पर वापस छोड़ गए. लड़की के पिता ने जब लड़की से गायब होने का कारण पूछा, तो लड़की ने बताया कि वह शौकीन नाम के व्यक्ति के पास गई हुई थी. बताया जा रहा है कि आरोपी की पहले लड़की के घर के पास में किराने की दुकान थी.
पुलिस ने दर्ज की FIR
मामले में जानकारी देते हुए पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी के पास उनकी बेटी के प्राइवेट वीडियो थे. वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस के मुताबिक शौकीन के अलावा पीड़िता के साथ और भी 4 लोगों ने दुष्कर्म किया.
जंगल में ले गए आरोपी
लड़की ने आरोप लगाया कि 5 जून को आरोपी उसे जंगल में ले गए और वहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. मामले में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिग है. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश शुरू कर दी है.
यह भी पढे़ं- हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, ट्रंप ने ईरान पर लगाया हमला करने का आरोप
